Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2018

पांचों नगर निगम भाजपा जीती, पानीपत में अवनीत कौर रिकॉर्ड 74 हजार वोटों से विजयी

हरियाणा में पानीपत, करनाल, हिसार , रोहतक और यमुनानगर में हुए नगर निगम चुनाव में भाजपा को जीत मिली। यहां मेयर के लिए पहली बार सीधे चुनाव हुए। इससे पहले पार्षद मेयर का चुनाव करते थे । निकाय चुनावों के लिए 16 दिसंबर को वोट डाले गए थे। भाजपा ने अपने प्रत्याशी उतारे थे। कांग्रेस, इनेलो और बसपा ने निर्दलियों को समर्थन दिया था। 5 नगर निगम में भाजपा के मेयर पानीपत: अवनीत कौर ने कांग्रेस समर्थित कैंडिडेट अंशु कौर पाहवा को रिकॉर्ड 74,940 वोट से हराया। करनाल: रेणु बाला गुप्ता को 69,960 वोट मिले । उन्होंने इनेलो-बसपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार आशा वधवा को 9,348 वोट से हराया। हिसार: गौतम सरदाना को 68,196 वोट मिले। उन्होंने रेखा ऐरन को 28,091 वोट से हराया। रोहतक: मनमोहन गोयल को 65,822 वोट मिले । उन्होंने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सीताराम सचदेवा को 14,776 वोट से हराया। यमुनानगर: मदन चौहान को 91,642 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार राकेश शर्मा उर्फ काका को 40,678 वोट से हराया।  हुड्डा के गढ़ में भी कांग्रेस हारी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक में भाजपा ने मनमोहन गोयल क